एक दिवसीय हड़ताल आज
सहरसा। विभिन्न मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर एलआईसी सहरसा शाखा से
By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 05:55 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 05:55 PM (IST)
सहरसा। विभिन्न मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर एलआईसी सहरसा शाखा से सम्बद्ध बीमा कर्मी आज हड़ताल पर रहेंगे। संघ द्वारा आहूत इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सहरसा इकाई के सदस्यों ने प्रदर्शन कर आहूत हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया। प्रदर्शन करने वालों में संघ के शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, आधार सचिव प्रभात कुमार रंजन, मो. परवेज आलम, अवधेश झा, हिटलर ¨सह, राजेश गुप्ता, अरूण कुमार, त्रिभूवन साह, मुकेश कुमार, शंभू कुमार, मनटुन चौरसिया, राजन झा आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें