जदयू नेताओं ने सरकार की उपलब्धि से अवगत कराया
सहरसा। क्षेत्र के महुआ उत्तरवाड़ी पंचायत के विभिन्न वार्डो में राज्यसभा सांसद शरद यादव के पुत्र शांतन
सहरसा। क्षेत्र के महुआ उत्तरवाड़ी पंचायत के विभिन्न वार्डो में राज्यसभा सांसद शरद यादव के पुत्र शांतनु बुंदेला स्थानीय विधायक रत्नेश सादा के साथ घरों में दस्तक देकर लोगों को नीतीश सरकार के उपलब्धि की जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार का काफी विकास हुआ है। अगर फिर से मौका मिलता है तो बिहार विकास के मामले में देश में नंबर वन बन जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से अपनी अपेक्षाओं पर खड़े उतरने की कोशिश की और सूबे को विकास की नयी उंचाई प्रदान की। वहीं स्थानीय विधायक रत्नेश सादा ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने विकास की गाथा लिख दी है।
इसी दौरान शांतनु अरजपुर गांव निवासी वार्ड सदस्य प्रमोद मंडल के पुत्री रूचि कुमारी की हत्या बीते रविवार को होने के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया, प्रखंड जदयू अध्यक्ष जय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख रंधीर कुमार राकेश, विधायक प्रतिनिधि नवल विश्वास पिंकू मंडल, हरदेव मुखिया, सुधीर सिंह, राजेन्द्र विश्वास, इन्देदेव साव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।