Move to Jagran APP

जदयू कार्यकत्र्ता ने घर-घर में दिया दस्तक

सहरसा। हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं ने

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 07:05 PM (IST)
जदयू कार्यकत्र्ता ने घर-घर में दिया दस्तक

सहरसा। हर घर दस्तक कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र में जदयू कार्यकर्ताओं ने घरों में दस्तक दिया। इस दौरान नीतीश कुमार द्वारा किये गये विकास कार्यो की जानकारी दी गयी। जबकि लोगों से रिंगटोन 'बिहार में बहार हो नीतीश कुमार हो' मोबाइल में सेट करने का अनुरोध किया गया।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय में जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया के नेतृत्व में गांधी पथ सहित अन्य इलाकों में भ्रमण कर घरों में दस्तक दिया गया। इस दौरान घर के दरवाजे पर पोस्टर चिपकाकर नीतीश कुमार के विकास कार्यो की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. कुलानंद झा, जदयू उपाध्यक्ष सुरेश लाल, उदयचंद साह, प्रो. हरिनारायण यादव, नगर अध्यक्ष दिनेश पासवान, प्रेमशंकर झा, अश्वनी कुमार, अशोक भगत आदि मौजूद थे। वहीं जदयू नेता अक्षय झा के नेतृत्व में भी अभियान चलाया गया।

जदयू महिला सेल की जिलाध्यक्ष बिजली प्रकाश के नेतृत्व में वार्ड नं. 12 में अभियान चलाया गया। उन्होंने लोगों को अभियान की जानकारी दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष रेणु झा, उपाध्यक्ष मधु झा, मीरा देवी, अलका झा, मीणा कुमारी, रंजना सिंह आदि शामिल थी।

पतरघट : युवा जदयू कार्यकत्र्ताओं ने शुक्रवार को हर घर दस्तक कार्यक्रम चलाकर बिहार सरकार द्वारा चलाये गये विकास की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाया। प्रखंड युवा जदयू के पार्टी अध्यक्ष अनिल साह के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं का एक दल पतरघट, जम्हरा, पामा सहित कई बस्ती जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये गये कई महत्व पूर्ण विकास योजना की जानकारी दिया। इस मौके पर गोविन्द सादा, राजीव कुमार, शैलेन्द्र सादा, मो. सुलेमान, लक्ष्मण साह, उपेन्द्र सादा, अमोद, नरेश मिथिलेश, गौखुल सहित कई पार्टी कार्यकत्र्ता मौजूद थे। बलवाहाट ओपी के अंतर्गत बाबा मटेश्वर स्थान परिसर में महागठबंधन कार्यकत्र्ताओं द्वारा युवा जदयू अध्यक्ष विनय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक कर नीतीश कुमार के कार्यो का पंचायत वार जानकारी देने का निर्णय लिया। इस मौके पर भोलेन्द्र राय, विक्रम राय, मनोज यादव, सुनील यादव, सजन यादव आदि मौजूद थे।

सौरबाजार : प्रखंड के कचरा में गुरुवार को जदयू कार्यकत्र्ता ने दस घर में दस्तक देकर लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आनंदी प्रसाद मेहता, दस्तक के प्रखंड प्रभारी अरुण अलावा भाईजी प्रसाद मेहता, अनन्त पटेल, संजय पटेल, सतीश पटेल, बाबुल कुमार आदि उपस्थित थे।

बनमाईटहरी : दस वर्षो में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो की जानकारी जदयू कार्यकर्ताओं ने दी। महारस गाव के किशोर वर्मा के दरवाजे पर जनता व कार्यकत्र्ता के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को किया गया। मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष रमेश चन्द्र यादव, हरिशकर सिंह, विजय कुमार सिंह, देवनंदन यादव, दरोगी यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.