Move to Jagran APP

विधानसभा में सम्मानजनक समझौता चाहेगी कांग्रेस : डॉ. शकील

सहरसा। बिहार विधानसभा में कांग्रेस सीटों को लेकर सम्मानजनक समझौता चाहेगी। विप चुनाव की तरह प्रत्याशि

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 06:27 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 06:27 PM (IST)

सहरसा। बिहार विधानसभा में कांग्रेस सीटों को लेकर सम्मानजनक समझौता चाहेगी। विप चुनाव की तरह प्रत्याशियों का आयात नहीं होगा बल्कि कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम प्रदेश कांग्रेस महासचिव तारानंद सादा के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शकील अहमद ने कही। डॉ. शकील ने कहा कि बिहार में ताजा राजनीतिक हालात यह है कि कोई भी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पार्टी को रोकने के लिए यह गठबंधन बना है। आगामी विधानसभा में भी यह स्थिति कायम रहेगी। लेकिन विधान परिषद चुनाव की तरह प्रत्याशियों का आयात पार्टी नहीं करेगी। जो कांग्रेस के कार्यकत्र्ता हैं उन्हें ही टिकट दिया जाएगा। कहा कि तिकड़मों से सत्ता में आयी भाजपा इतिहास को बदलने की साजिश कर रही है। विकिपीडिया को हैक कर केंद्र सरकार की एजेंसी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के दादा का नाम किसी मुस्लिम का बता दिया है। आजादी के समय देश का विभाजन सांप्रदायिकता के कारण हुआ था। आज भी यह देश के लिए खतरा है। केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस प्रकार झूठ और फरेब सरकार कर रही है उससे देश पीछे की ओर जा रहा है।

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग चाहते हैं कि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आएं। लेकिन उन्होंने अपना दायरा शुरूआत से ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र तक रखा है। वो कब अपना दायरा बढ़ाएंगी इस पर कोई कुछ नहीं कह सकता। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विद्यानंद मिश्र, पूर्व विधायक विजय गुप्ता, रमेंद्र प्रताप बब्बू आदि मौजूद थे। इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता ने सहरसा बस्ती में डॉ. मोईजीउद्दीन के आवास पर आयोजित इफ्तार पार्टी में भाग लिया। जबकि बस्ती की मस्जिद में नमाज अदा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.