Move to Jagran APP

रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की छापामारी

सहरसा। दरभंगा जिले के एक लड़की को रेड लाइट एरिया में बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवा

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 05:43 PM (IST)
रेड लाइट एरिया में पुलिस ने की छापामारी

सहरसा। दरभंगा जिले के एक लड़की को रेड लाइट एरिया में बेचे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रेड लाइट एरिया में छापामारी की। हालांकि लड़की का कोई सुराग नहीं मिल सका।

loksabha election banner

सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सहरसा व दरभंगा पुलिस के अधिकारियों, महिला जवानों के साथ छापामारी की गयी। इस दौरान संदिग्ध घरों की जांच भी की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दरभंगा की एक लड़की को यहां बेचने की बातें सामने आयी थी जिसके बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर इस एरिया में छापामारी की गयी। छापामारी के दौरान काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद थे।

---

बनाना होगा आधार कार्ड

---

रेड लाइट एरिया में रहने वाली लड़की व परिजनों को पहचान के लिए आधार कार्ड बनाना होगा। आधार कार्ड नहीं रहने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि किसी की सही पहचान के लिए आधार कार्ड बनाना आवश्यक है। रेड लाइट एरिया में छापामारी के बाद सभी को आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। यही नहीं परिजनों के अलावा सभी लड़कियों का भी आधार कार्ड बनाने को कहा गया है। अगर आधार कार्ड नहीं रहेगा तो संदेह के आधार पर जांच की जा सकती है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.