Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

- विधान सभा सम्मेलन को सफल बनाने का लिया निर्णय संसू, सोनवर्षा (सहरसा) : आगामी 15 जून को सोनवर्षा

By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 07:55 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

- विधान सभा सम्मेलन को सफल बनाने का लिया निर्णय

loksabha election banner

संसू, सोनवर्षा (सहरसा) : आगामी 15 जून को सोनवर्षा उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के विधान सभा सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा महिला मंडल की एक बैठक आयोजित हुई।

महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी कुमारी ने अध्यक्षता की। बैठक में विधानसभा समन्वयक डॉ. अजीत कुमार सोनू ने अधिक से अधिक भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक संख्या में हो इसके लिए महिला कार्यकत्र्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क करने की जरूरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह के पत्र से भी सभी को अवगत कराने का आग्रह किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रूद्र नारायण ठाकुर, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह बबन, महामंत्री राजकुमार केडिया, अनिता देवी, भीम देवी, सुनीता देवी, सफीना खातून, लीला देवी, विमल देवी, सरिता देवी, मीरा झा, सुनमना देवी सहित दर्जनों महिला कार्यकत्र्ता उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.