धरती हिलने से दहशत में हैं लोग
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा), संस : शनिवार की सुबह लगभग 11:41 बजे धरती हिलने से लोग परेशान रहे। लगभग
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा), संस :
शनिवार की सुबह लगभग 11:41 बजे धरती हिलने से लोग परेशान रहे। लगभग आधा घटे के अंतराल पर दो बार हिल गयी जिससे दहशत कायम हो गया। लोग घरों को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। रानी हाट के इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चे एवं शिक्षक भूकंप के झटके से विद्यालय छोड़कर भागने लगे। अचानक आयी इस झटका ने लोगों को डरा दिया। भूकंप के झटके से कई घर टूट गया तो कई पक्के घर में दरार आ गया। हालाकि कही से भी जानमाल की क्षति का सूचना नही है। झटका पे झटका से अब भी लोग दहशत में है। महखड पंचायत में विधवा माला देवी के मिट्टी का एक दीवार टूट गया। वही गुगली देवी, रमेश चन्द्र रमण, के घर मे दरार आ गया। सिमरी भौरहा गाव में भुपेन्द्र यादव, विपीन यादव, सहित कई लोगो के घर में बडा बडा दरार आ गया। कई बडे मकान में भी दरार आ गया है। मुख्य बाजार सिमरी बख्तिारपुर में तो लोग सडक पर आ गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास का चाहरदिवारी गिर गया। संचार व्यवस्था ठप हो गया। बिजली गुल हो गयी। बैक के कर्मी भुकंप के बाद लिंक फेल होने के बाद बैंक बंद कर दिया। डर के बैंककर्मी एवं ग्राहक बाहर बैठे रहे।