गबन का आरोपी पंचायत सेवक गिरफ्तार
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा), संसू: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा से गबन मामले के आरोपी पंचायत स
By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 06:59 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 06:59 PM (IST)
सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा), संसू: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा से गबन मामले के आरोपी पंचायत सेवक रामकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थानाध्यक्ष सूर्यकात चौबे ने बताया कि पकड़े गये पंचायत सेवक पर वर्ष 2007 में सरकारी राशि गबन किये जाने को लेकर मामला दर्ज था और 8 वर्षो से फरार था। जिसे गुप्त सूचना पर सहरसा से गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें