बालिका की मौत से आक्रोश
सहरसा, जासं : बेंगहा निवासी एक आठ वर्षीय बालिका की मौत पर परिजनों ने आक्रोश जताया। जानकारी के अनुसार
By Edited By: Published: Tue, 24 Mar 2015 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 01:00 AM (IST)
सहरसा, जासं : बेंगहा निवासी एक आठ वर्षीय बालिका की मौत पर परिजनों ने आक्रोश जताया। जानकारी के अनुसार बेंगहा निवासी किशोर शर्मा अपनी पुत्री खुशबू कुमारी को लेकर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि किसी ने उनकी बालिका को धकेल दिया था। जिससे उसके सिर में चोट लगी थी। तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गयी। वहीं अस्पताल के चिकित्सक डा. भुवन सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत पहले हो चुकी थी। परिजन उसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। हालांकि इस बाबत परिजनों ने विभाग के वरीय अधिकारियों से शिकायत की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें