न्यायिक पदाधिकारियों ने किया मंडल कारा का निरीक्षण
सहरसा, जासं: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश प
सहरसा, जासं: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर रविवार को दो न्यायिक पदाधिकारियों ने मंडल कारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह एवं शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा निरीक्षण दल में शामिल अधिवक्ता सुनील कुमार मिश्रा एवं मो. फारुख ने काराधीक्षक एवं जेलर से कई समस्याओं की चर्चा करते हुए हुए सुझाव दिये।
निरीक्षण के दौरान मंडल कारा के बदहाल शौचालयों को दुरुस्त करने, समुचित पेयजल, महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों समेत सभी बंदियों को जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधा उपलब्ध कराने की सलाह दी। निरीक्षण में जेल पुस्तकालय की अच्छी व्यवस्था को देखकर न्यायिक पदाधिकारियों ने शिक्षित बंदियों को अच्छी-अच्छी पुस्तकों को पठन-पाठन कर जीवन को उच्च आदर्शयुक्त बनाने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान पाये गये सभी चीजों का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा को समर्पित की जाएगी।