हुड़दंगियों पर पुलिस की नजर
सहरसा, जागरण संवाददाता : होली पर्व को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्व को शांति
सहरसा, जागरण संवाददाता : होली पर्व को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण व भाईचारा के माहौल में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि होली पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा। शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जबकि चोरी-छिपे शराब बेचने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि जगह-जगह सादे लिबास में पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। जबकि हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जो भी हुड़दंग मचाने की कोशिश करेंगे उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कई लोगों ने सुझाव दिया कि शुक्रवार को होली का पर्व है। इसलिए विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है। होली पर किसी को जबरन रंग न लगाया जाय इस दिशा में भी विशेष पहल करने को कहा गया। बैठक में कुमार हीरा प्रभाकर, श्यामसुंदर साह, हरिहर गुप्ता, राजेन्द्र यादव, मो. जकीरउद्दीन, रमेश यादव, शिवशंकर विक्रांत, रामप्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह आदि मौजूद थे।
---
सड़क छोड़कर लगावें वाहन
---
सहरसा : शांति समिति की बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
उन्होंने बाइक पर दो से अधिक व्यक्ति को नहीं बैठाने, बाइक चलाने के दौरान हैलमेट व जूता पहनने, संदेहास्पद सामान दिखने पर संबंधित थानाध्यक्ष को सूचित करने, वाहन सड़क के किनारे लगाने से पहले सड़क छोड़कर लगाने की व्यवस्था सुनिश्रि्वत करने को कहा।
---
इन नंबरों पर दें सूचना
---
सदर थानाध्यक्ष - 9431822538
एसपी, सहरसा - 9431822995
एसडीपीओ सदर- 9431800055
थानाध्यक्ष सोनवर्षा कचहरी- 7631629270
थानाध्यक्ष सौरबाजार- 9431822546
थानाध्यक्ष बैजनाथपुर- 9955477382
थानाध्यक्ष, बिहरा- 9431822539
थानाध्यक्ष, महिषी- 9431822543
थानाध्यक्ष, बनगांव- 9431822540