भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा
सत्तरकटैया (सहरसा), संसू: पटोरी स्थित मंडल कार्यालय में सोमवार को आयोजित भाजपा के प्रखंड कार्य समिति
सत्तरकटैया (सहरसा), संसू: पटोरी स्थित मंडल कार्यालय में सोमवार को आयोजित भाजपा के प्रखंड कार्य समिति की बैठक में पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने कहा कि कार्यकत्र्ता पार्टी का रीढ़ होता है। इस लिए कार्यकत्र्ता को अपनी एकता एवं अखंडता को बरकरार रखना होगा। तभी पार्टी मजबूत बन पाएगी। पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव ने पार्टी से आमलोगों को जोड़ने के लिए एक अभियान चलाने की विचार व्यक्त किया। तथा इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर पार्टी सदस्य बनाने की गति तेज करने की बात कही। मंडल अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि संगठन की मजबूती का संकल्प सबों को लेने की आग्रह करते हुए सरकार के उपलब्धि को आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष शालिग्राम देव, विजय शंकर चौधरी, पार्षद हीरेन्द्र मिश्र, सुबोध राय आदि ने भी अपने विचार रखे।