साप्ताहिक मिलन समारोह आयोजित
सहरसा, जासं: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को पंचवटी स्थित संघ कार्यालय में साप्ताहिक मिलन स
सहरसा, जासं: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को पंचवटी स्थित संघ कार्यालय में साप्ताहिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य शिक्षक रतन कुमार सिंहा के नेतृत्व में योग प्राणायाम, एकात्मता स्त्रोत, सूर्य नमस्कार मंत्र एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बौद्धिक देते हुए डा. मुरारी कुमार ने संघ के संस्थापक डा. हेडगवार की जीवनी पर प्रयास डालते हुए कहा कि उन्होंने हिन्दुओं के अपने ही मूल स्थान में अपमानित व अपेक्षित किये जाने से उन्होंने हिन्दुओं को संगठन सूत्र की नई राह बनाई। उसी का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है। जो निर्बाध रूप से अविरल धारा बह रही है। जो राष्ट्रीय चेतना का अलख जगा रही है। बौद्धिक प्रमुख प्रजेश सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें युवाओं के हाथ में राष्ट्रीय कार्य को सौंपा गया है। इस अवसर पर रंधीर सिंहा, पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, आशीष, टिंकू, बालेश्वर भगत, सुरेन्द्र भगत, सागर राय, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।