प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
सहरसा, जासं: बनमा इटहरी प्रखंड में सरकारी धान की खरीदगी कर गोलमाल करने एवं सरकारी राशि का गबन करने क
By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 06:34 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 06:34 PM (IST)
सहरसा, जासं: बनमा इटहरी प्रखंड में सरकारी धान की खरीदगी कर गोलमाल करने एवं सरकारी राशि का गबन करने के आरोपों को ले दायर परिवाद पत्र को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सिमरीबख्तियारपुर थाना भेजकर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
बनमा इटहरी के कृषि समन्वयक सह धान क्रय केन्द्र प्रभारी विवेकानंद राय द्वारा दायर परिवाद पत्र में राज्य खाद्य निगम सहरसा के जिला प्रबंधक एवं क्रय केन्द्र के कार्यपालक सहायक समेत पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए 17,201. 60 क्विंटल धान की खरीदगी में हेराफेरी करने एवं सरकारी राशि का गोलमाल का लगाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें