विद्यापति पर्व समारोह आयोजित
सहरसा, जासं: रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद कार्यालय में महाकवि विद्यापति पर्व समारोह मनाया गय
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 08:18 PM (IST)
सहरसा, जासं: रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद कार्यालय में महाकवि विद्यापति पर्व समारोह मनाया गया।
मौके पर उपस्थित साहित्यकारों ने विद्यापति के साहित्यिक अनुदान पर चर्चा किया। कार्यकारी अध्यक्ष डा. जीपी शर्मा ने कहा कि वे भक्ति और सौन्दर्यबोध के कवि थे। महेन्द्र बंधु और श्यामानंद लाल दास ने उन्हें समाज सुधारक की संज्ञा दी। देर रात तक चले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपनी- अपनी कविता का सस्वर पाठ किया। कार्यक्रम में अवधेश झा अवध, महेन्द्र बंधु, ई. रामेश्वर ठाकुर, डा. मुरारी कुमार, मुकेश भारतद्वाज, ललन कुमार, चन्द्रशेखर पोद्दार, पुरुषोत्तम लाल अशेष, एमजेड खां झंझट, कृष्ण कुमार क्रांति आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें