न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
सलखुआ(सहरसा): सलखुआ थाना के गोसपुर गाव में बीते 19 मार्च को एक महिला एवं उनकी पुत्री के साथ हुए दुष्
By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 08:18 PM (IST)
सलखुआ(सहरसा): सलखुआ थाना के गोसपुर गाव में बीते 19 मार्च को एक महिला एवं उनकी पुत्री के साथ हुए दुष्कर्म एवं मारपीट को लेकर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए न्यायालय के आदेश पर सलखुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी।
इस मामले में गाव के ही सात लोगों ढोलन यादव, शरद यादव, सत्तो यादव, शकर यादव, रवेन यादव, मोलो यादव एवं सदानंद यादव सहित अन्य अज्ञात के विरूद्ध मारपीट, लूट-पाट सहित दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। महिला ने कहा है वो बिहार सरकार की जमीन पर घर बनाकर रह रही थी कि उक्त नामजद अभियुक्तों ने हरबे हथियार से लेस होकर उसके घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें