राम से बड़ा राम का नाम पर गोष्ठी का आयोजन
सहरसा, जासं: गीता रामयण गोष्ठी नया बाजार द्वारा रविवार को शिशिर कुमार के आवास पर साप्ताहिक रामायण गो
सहरसा, जासं: गीता रामयण गोष्ठी नया बाजार द्वारा रविवार को शिशिर कुमार के आवास पर साप्ताहिक रामायण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें परसरमा निवासी महिला विदुषी शारदा देवी ने संगीतमय रामायण का बालकांड का सस्वर गायन किया गया। जिसमें राम नाम की महिमा के संबंध में कहा कि पत्थर पर राम-राम लिख देने मात्र से समुद्र में पत्थर तैरने लगा। जिसके कारण सेतुबंध का निर्माण कर लंका पर चढ़ाई कर आसुरी शक्ति का विनाश किया और धर्म की स्थापना करते हुए विभीषण को राजसता दिलाई। रामायणी शारदा देवी ने मैथिली लोक गीतों से श्रोताओं को मंत्री मुग्ध कर दिया। इस मौके पर दीनानाथ झा, महावीर झा, जीतेन्द्र पाठक, रविन्द्र सिंह, जगन्नाथ झा, इंदूशंकर झा, अनुरंजन सिंह, देवकांत राय, रामाशंकर झा, कमलेश्वीर सिंह, रूकमिणी देवी, मालती झा, लखन लाल मिश्र, बालेश्वर कुमार, कालकांत झा, कैलाश शर्मा, भगवान सिंह, प्रेमानंद झा, मनीषा झा आदि श्रद्धालुओं ने प्रवचन का आनंद प्राप्त किया।