Move to Jagran APP

गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में भाजयुमो ने दिया धरना

सहरसा, जासं: जिले में गिरती विधि- व्यवस्था, पल्लव झा के हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करने, बढ़ते भ्रष्ट

By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 06:11 PM (IST)
गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में भाजयुमो ने दिया धरना

सहरसा, जासं: जिले में गिरती विधि- व्यवस्था, पल्लव झा के हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करने, बढ़ते भ्रष्टाचार, शहर में व्याप्त जाम की समस्या और ओवरब्रिज निर्माण शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग को लेकर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शंकर चौक पर मंदिर पर धरना दिया। बाद में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित ज्ञापन समर्पित किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष मिहिर कुमार झा की अध्यक्षता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशिशेखर सम्राट के संचालन में धरना को संबोधित करते हुए विधायक डा. आलोक रंजन ने कहा कि जिस जंगल राज के खिलाफ जनता ने एनडीए को अपार बहुमत दिया था। नीतीश कुमार उसी के कर्ता-धर्ता की गोद में जाकर बैठ गये हैं। यह जनता के साथ विश्वासघात है। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता नीतीश कुमार व जदयू से इसका हिसाब लेगी।

पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सबसे जदयू और राजद की दोस्ती हुई है, अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर चला गया है। हर दिन हत्या, बलात्कार, डकैती की घटनाओं से जनता त्रस्त है। सरकार और प्रशासन को कहीं नियंत्रण नहीं दिखाई दे रहा है। पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कोसी क्षेत्र के सभी अपराधी अपने मांद से निकलकर खुलेआम अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दूसरी ओर शहर में जाम की समस्या से लोग बेहद ही परेशान है। परंतु हमारे जनप्रतिनिधि अनाप-शनाप बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

मौके पर युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर झा, संजय वशिष्ठ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लुकमान अली, नगर अध्यक्ष संजीव झा, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, पंकज ठाकुर, शक्ति गुप्ता, चंदन सिंह, व्यवसाय मंच के राजीव रंजन साह, अनिल यादव, महानंद यादव, दीपक कुमार, कुश कुमार मोदी, मनीष चौधरी, रंजीत चौधरी, शशांक सुमन, किसान मोर्चा के रतन ठाकुर, अमित झा, विकास भारती, मो. नुरुल हसन, सुमेश्वर वत्स आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.