शेखर बने पैक्स अध्यक्ष
पतरघट (सहरसा), संसू: प्रखंड सभा कक्ष में शुक्रवार को किसनपुर पैक्स अध्यक्ष पद के हुए मतगणना में शेखर
पतरघट (सहरसा), संसू: प्रखंड सभा कक्ष में शुक्रवार को किसनपुर पैक्स अध्यक्ष पद के हुए मतगणना में शेखर यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ब्रह्मादेव यादव को 153 मतों से पराजित किया। बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी परवेज आलम ने मतगणना पदाधिकारी सह बीईओ रामभगत यादव द्वारा जमा किये गये। प्रतिवेदन के आलोक में शेखर यादव को पैक्स अध्यक्ष पर विजयी होने की घोषणा किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुए मतगणना के समय सीओ मनोज कुमार, भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता राजीव कुमार, एसडीपीओ प्रेम सागर, पुलिस निरीक्षक बख्तियारपुर आरेक शरण, ओपी अध्यक्ष इजहार आलम, शिविर प्रभारी शंभूनाथ सिंह, अनि पंचलाल यादव, बलवा ओपी प्रभारी कमलेश कुमार, अनिल मनोहर मगन, एडी ठाकुर, मतगणना कर्मी अंचल निरीक्षक निरंजन कुमार मिश्र, राम मोहन सिंह सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।