मां की महिमा निराली, नहीं लौटता कोई खाली
पतरघट (सहरसा), संसू: विसनुपर पंचायत के नहर किनारे स्थित माता कंकाली के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ
पतरघट (सहरसा), संसू: विसनुपर पंचायत के नहर किनारे स्थित माता कंकाली के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटते हैं। सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले नि:संतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होती है।
दीपावली पर्व पर यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। मां काली की पूजा हेतु मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। स्थानीय सत्यनारायण सिंह उर्फ बाबाजी बताते हैं लगभग 15 वर्ष पूर्व स्व. किशोरी सिंह द्वारा उक्त मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था। संवेदक मदन कुमार सिंह सहित अन्य स्थानीय लोगों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। दीपावली के अवसर पर उक्त मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना धूमधाम से की जाती है। पुजारी राजो दास बताते है कि माता कंकाली की पूजा-अर्चना वर्षो से की जाती रही है। तथा 16 से 22 नवम्बर तक रामकथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें झांसी उत्तर प्रदेश से आयी सुश्री किरण भारती सहित कई संतों द्वारा रामकथा से लोगों को भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जा रहा है। वहीं सफल आयोजन को ले राघव सिंह बाबा, पूर्व सरपंच रामबहादुर यादव, कृष्णबल्लव सिंह, सत्यनारायण सिंह बाबाजी, नन्द झा, गुलाब झा, विन्देश्वरी प्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, विनय सिंह, उमाशंकर सिंह सहित अन्य ग्रामीण जुटे हुये हैं।