तेलवा पश्चिम के बाढ़ पीड़ित आज देंगे धरना
By Edited By: Published: Wed, 24 Sep 2014 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 24 Sep 2014 05:35 PM (IST)
- मुखिया की अगुवाई में तेलवा पश्चिमी के बाढ़ पीड़ित देंगे धरना
राजनपुर (सहरसा), संसू: राहत से वंचित महिषी प्रखंड के तेलवा पश्चिमी पंचायत के बाढ़ पीड़ित गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में पूर्व में अंचलाधिकारी महिषी को आवेदन देकर सूचित किया जा चुका है। यही नहीं तेलवा पश्चिमी के बाढ़ प्रभावित परिवार उग्रतारा महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन पर मुख्यमंत्री का घेराव व प्रदर्शन भी करेंगे। ग्रामीण व अन्य मो. नईम वार्ड सदस्य लक्ष्मण साह, अली अहमद, रसूल बख्स, मो. नोथनी, जगन्नाथ शर्मा, पांडव शर्मा, भगवान दास, जीवन शर्मा, बलराम राम, दिवाकर तांती, समिति देवकी देवी आदि ने बतया कि हम लोगों के साथ प्रखंड व जिला के पदाधिकारी भेदभाव कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें