बाजारवाद के कारण बढ़ रहा अनैतिक अत्याचार : मंजूल
फोटो 30 एसएआर 6,7
कैप्शन: संबोधित करते राष्ट्रीय सचिव, उपस्थित विधायक, नेतागण व सरकारी कर्मी
- अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सम्मेलन में संघर्ष का शंखनाद
सहरसा, जासं: शनिवार को सुपर बाजार स्थित कलाभवन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का नौंवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन संगठन के राष्ट्रीय सचिव मंजूल कुमार दास, विधायक डा. आलोक रंजन, राज्याध्यक्ष शशि कुमार राय एवं राज्य महामंत्री राजकुमार राय ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पूर्व महासंघ के जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा व जिलामंत्री शैलेन्द्र कुमार ने झंडोत्तोलन कर शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया।
उद्घाटन भाषण करते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री दास ने कहा कि पूंजीवाद व बाजारवाद के कारण देश में दुष्कर्म व अनैतिक अत्याचार बढ़ रहा है। पूंजीवादी व्यवस्था के कारण कंपनियों के मालिक नंगा प्रचार कर युवाओं को दिगभ्रमित करते हैं। जिसके प्रभाव से महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता है। निजीकरण का विरोध जताते हुए उन्होंने कहा कि जबतक निजीकरण को स्थायी रुप से बंद नहीं किया जायेगा, देश आर्थिक रुप से सबल नहीं हो पाएगा। कर्मचारी नेता ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का सामाजिक आधार है। इसे बंद करने के निर्णय को सरकार को वापस लेना ही होगा। इसके लिए सैद्धांतिक लड़ाई लड़ी जा रही है। इस मुद्दे पर 27 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने संविदा पर बहाली रोकने, अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने एवं अन्य मुद्दे पर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। विधायक डा. आलोक रंजन ने कर्मियों के सम्मेलन का अभिनंदन करते हुए जिला संघ भवन के निर्माण कराने की घोषणा। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी मजबूत होंगे, तो मेरा सहरसा मजबूत होगा। इसके लिए सबों को एकसाथ काम करने की जरुरत है।
सतीशचन्द्र वर्मा, कुणाल राय एवं बीरेन्द्र पासवान के संयुक्त अध्यक्षमंडल के संचालन में सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्याध्यक्ष शशि कुमार राय व राज्य महामंत्री राजकुमार राय ने देश व राज्य की वर्तमान स्थिति व कर्मचारियों के दायित्व पर प्रकाश डाला।
--------------------
अनुसचिवीय कर्मचारी संघ पुर्नगठित
---------
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नौवें सम्मेलन के मौके पर बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रभात कुमार सिंह अध्यक्ष, समरेन्द्र कुमार सिंह जिलामंत्री, सुरेश्वर झा, विनोद शर्मा, बीरेन्द्र पासवान, संतोष चौधरी, रामप्रकाश चौपाल, महेन्द्र राम व रत्नेश्वर कुमार उपाध्यक्ष, कुणाल राय, अनिल पासवान, विभाष कुमार, प्रियंका भारती, राजन रंजन मंत्री, सूरज कुमार कोषाध्यक्ष, बलराम पासवान कार्यालय मंत्री, मुक्तेश्वर मुकेश संघर्ष अध्यक्ष व कुंदन कुमार सिन्हा संघर्ष मंत्री चुने गये। संघ के संयुक्त मंत्री के रुप में संतोष कुजूर, मो. अयूब, मनोज कुमार सुमन, मनोज कुमार साह, बीबी शहनाज बेगम संयुक्तमंत्री चयनित हुए।