समाजिक न्याय व समरसता का प्रतीक थे वीपी मंडल
सत्तर कटैया (सहरसा), संसू: मंडल आयोग के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री विन्देश्वरी प्रसाद मंडल समाजिक न्याय और समाजिक समरसता के प्रतीक थे। आज उनके सभी सिफारिश को लागू करने की जरूरत है। उक्त बातें वीपी मंडल युवा क्लब के बैनर तले खादीपुर चौक पर आयोजित वीपी मंडल के 96वीं जयंती समारोह को संबोधित करते सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि कोसी के सपूत वीपी मंडल राष्ट्रीय राजनीति में महान चिंतक थे। जिन्होंने समाज के कमजोर लोगों के लिए रोटी, कपड़ा और मकान का सपना देखा था। सांसद ने कहा कि जाति आधारित भारतीय समाज में जारी समाजिक उत्पीड़न को समाप्त कर न्यायोचित समाज की स्थापना करने की आवश्यकता है। क्लब के अध्यक्ष विष्णुदेव यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह की शुरूआत मंडल जी के प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण के बाद स्वागत गान से हुआ। वहीं क्लब द्वारा सभास्थल पर निश्शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया था। जहां पांच सौ लोगों की जांच कर निश्शुल्क दवा वितरण किया गया। जबकि संस्था के सचिव लालबहादुर यादव ने वीपी मंडल की प्रतिमा लगवाने, कार्यालय बनवाने एवं सत्तर कटैया में वीपी मंडल से जुड़े सभी पुस्तक उपलब्ध कराने से जुड़े पांच सूत्री मांग पत्र सांसद को सौंपा। सभा को पूर्व विधान पार्षद बलराम सिंह यादव, शालीग्राम देव, विनोद झा, पूर्व पार्षद बिजेन्द्र यादव, देवनारायण उर्फ नूनू यादव, प्रभाष यादव, चन्द्रशेखर ठाकुर, गीता यादव, लालबहादुर यादव, सुकमार यादव, सुनिल कुमार, पप्पू यादव, विपिन यादव, सतीश यादव, मनोज यादव, विजय कुमार, नरेश मोहन निराला, राजकिशोर कमल, गणेश यादव, अनिल गोप, अरूण कुमार, अरविन्द यादव आदि ने संबोधित किया।