ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा समेत दो की मौत
रोहतास। थाना क्षेत्र के नरैना गांव में सोमवार की सुबह शौच करने गई एक छात्रा, उसकी नानी व
रोहतास। थाना क्षेत्र के नरैना गांव में सोमवार की सुबह शौच करने गई एक छात्रा, उसकी नानी व एक अन्य महिला को बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे 11 वर्षीया छात्रा खुशबू कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उसकी नानी 52 वर्षीया शैला देवी व शांति देवी को ¨चताजनक स्थिति में सदर अस्पताल सासाराम लाया गया। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाने के क्रम में ही शैला देवी की भी मौत हो गई। खुशबू कैमूर के करमचट थाना क्षेत्र के लोहंदी निवासी अर¨वद दूबे की पुत्री थी। शैला देवी शशिकांत दूबे की बताई जाती हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर चालक का पता लगाने में जुट गई है।
परिजनों के अनुसार खुशबू कुमारी, उसकी नानी शैला देवी व शांति देवी सुबह में घर से बाहर शौच के लिए गई थी। इसी बीच एक बालू लदे ट्रैक्टर ने तीनों को रौंद दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। जबकि शैला व शांति का इलाज कुछ देर सदर अस्पताल में किया गया। लेकिन स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। शैला की मौत इलाज के बाद सासाराम से बनारस जाने के क्रम में हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम फैल गया। ग्रामीणों के अनुसार शशिकांत दुबे की पुत्री रुचि देवी अपने बच्चों को लेकर नरैना गांव में ही रहती थी। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। चालक भागने में सफल रहा। चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।