बारिश से मिट्टी के दो मकान ध्वस्त
कोचस : रोहतास। थाना क्षेत्र के लहेरी गांव स्थित पासवान टोला में रविवार की रात में हो रह
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 07:50 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 07:50 PM (IST)
कोचस : रोहतास।
थाना क्षेत्र के लहेरी गांव स्थित पासवान टोला में रविवार की रात में हो रही बारिश के कारण दो दलितों के मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया। पीड़ित लोगों में अजय पासवान एवं किशोर पासवान शामिल हैं। बताया जाता है कि परिजन अन्य के घर में सो रहे थे कि आस पास स्थित दोनों के मिट्टी का मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। पीड़ितों ने बताया कि उसी मकान में अनाज बर्तन व कपड़ा सहित बक्सा भी रखा गया था। जिसमें सारे अनाज मिट्टी में दब गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख राम अशीष पासवान व पंचायत समिति सदस्य विनोद पासवान ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें