हत्या समेत आधा दर्जन मामले में वांछित दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
रोहतास जिले के अलग-अलग जगहों से हत्या समेत आधा दर्जन मामलों में वांछित दो हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं।
रोहतास [जेएनएन]। जिले के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुरुवार को दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया।जिसमें एक जगदीश यादव को रोहतास थाना क्षेत्र के बुधुआं गांव से गिरफ्तार किया गया है। जगदीश पर हत्या समेत आधा दर्जन से अधिक नक्सली वारदात में शामिल होने का आरोप है। यह प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के सक्रिय सदस्य है। जबकि दूसरा टीपीसी के ही हार्डकोर प्रमोद तिवारी उर्फ नागा को चेनारी के पास रोहतास-कैमूर की सीमा से दबोचा गया।
एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसटीएफ, सीआरपीएफ, रोहतास व कैमूर पुलिस संयुक्त रूप से कैमूर पहाड़ी क्षेत्र में लगातार कांबिंग आपरेशन चला रही है। इसी दौरान हत्या, लेवी वसूली समेत आधा दर्जन मामलों में वांछित रहे हार्डकोर नक्सली जगदीश के बुधुआं गांव में आने की सूचना प्राप्त हुई।
यह भी पढ़ें: BJP MLA की जुबान फिसली, कहा- PM मोदी को छपास की बीमारी
पुलिस घेराबंदी कर जगदीश को पकडऩे में कामयाब रही। गिरफ्तार नक्सली बुधुआं गांव का ही रहने वाला है। उसने पूछताछ में कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जगदीश मुख्य रूप से टीपीसी कमांडर अजय राजभर के लिए काम करता था।
एसपी ने कहा कि नक्सली प्रमोद की गिरफ्तारी रोहतास-कैमूर की सीमा से हुई है। वह कैमूर के बेलांव का रहने वाला है। उसे कैमूर पुलिस अपने साथ ले गई। कहा कि नक्सलियों के खिलाफ प्रभावित क्षेत्रों में सर्च आपरेशन लगातार जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: BSSC SCAM: कोर्ट में बोले प्रोफेसर देवव्रत- मैंने नहीं किया पेपर सेट