अधिवेशन में पारित किए गए 11 सूत्री प्रस्ताव
रोहतास। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को स्थानीय अ
रोहतास। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को स्थानीय ओझा टाउन हाल में आयोजित किया गया। जिसमें डाक कर्मचारियों से जुड़े 11 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता हरिवंश तिवारी ने किया। अंतिम सत्र में संघ के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें हरिवंश तिवारी को अध्यक्ष, मो. सिराजुद्दीन शाह, श्रीनिवास तिवारी, रघुनंदन भाटेश्वरी व कृष्ण कुमार ¨सह को उपाध्यक्ष, सहेंद्र ¨सह का सचिव, अशोक कुमार ¨सह को उपसचिव, राजेंद्र ¨सह व देवनंदन कुमार को सहायक सचिव, केदार ¨सह को खजांची, मदन प्रसाद को सहायक कोषाध्यक्ष, हरिद्वार शर्मा, रामेश्वर ¨सह, विरेंद्र ¨सह व धर्मदेव शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।