राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया गया जन्म दिन
सासाराम : रोहतास। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान ने शुक्रवार को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प
सासाराम : रोहतास। मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान ने शुक्रवार को संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्र का 80 वां जन्म दिन मनाया। अधिवक्ता रामजी चौबे की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उच्चतर शिक्षा व चुनौती विषय पर परिसंवाद आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने मौजूदा शैक्षिक व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया। कहा कि वर्तमान की शिक्षा छात्रों का भविष्य चौपट व अंधकार में ले जाने वाला है। अगर बुद्धिजीवी वर्ग आगे नहीं आए तो शिक्षा की हालत और खराब होगी।
कार्यक्रम में अधिवक्ता राममूर्ति ¨सह, धनंजय ¨सह पैगा, धनंजय तिवारी, गिरीशचंद्र जायसवाल, गोपाल स्वरूप, दुर्गेश तिवारी, हाजी जहरूदीन अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद ¨सह, सुदर्शन ¨सह, सौम्या कुमारी, दिनेशचंद्र द्विवेदी सहित अन्य शामिल थे।