नाइन गोल्ड अवार्ड से चयनित बच्चे सम्मानित
रोहतास। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बौलिया में आठवीं पास छात्र-छात्राओं का परीक्षा फल प्रक
रोहतास। प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बौलिया में आठवीं पास छात्र-छात्राओं का परीक्षा फल प्रकाशन सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही नाइन गोल्ड अवार्ड के तहत चयनित बच्चे सम्मानित किए गए। स्टूडेंट ऑफ ईयर प्रकाश कुमार, मोस्ट प्रोग्रेसिव अवार्ड नितेश कुमार, वेस्ट स्पीच रीडर काजल कुमारी, न्यू•ा रीडर यूसुफ कुमार, अटेंडेंस अवार्ड अरमान अंसारी, मोस्ट एक्टीव अवार्ड अखिलेश कुमार, वेस्ट क्लास मॉनिटर रंजीत कुमार, वेस्ट आर्टिस्ट अक्षय कुमार, वेस्ट प्लेयर का पुरस्कार विकास कुमार को दिया गया। पूर्व मुखिया देवनंदन महतो, पूर्व प्रमुख पदुम प्रसाद, बीडीसी अजीत कुमार, सरपंच संजय कुमार,उप सरपंच लालमोहन शर्मा आदि ने मिलकर पुरस्कार वितरण कर बच्चों की हौसला अफजाई की। संचालन शिक्षक र¨वद्र कुमार ने किया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक देवीदयाल वर्मा, जफरुद्दीन अहमद, अखिलेश कुमार, शाकिब राजा, सरवरी खातून, जोहनी¨मज, लालती, अनीता, वंदना, शीतल, प्रियंका आदि ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।