एनएच 30 पर न हो राजनीति
सासाराम : रोहतास। कांग्रेस महासचिव व नोटरी कन्हैया ¨सह व बीरेंद्र प्रसाद ¨सह ने भाजपा पर एन
By Edited By: Published: Sat, 27 Aug 2016 05:59 PM (IST)Updated: Sat, 27 Aug 2016 05:59 PM (IST)
सासाराम : रोहतास। कांग्रेस महासचिव व नोटरी कन्हैया ¨सह व बीरेंद्र प्रसाद ¨सह ने भाजपा पर एनएच 30 को ले लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरा से मोहनियां तक यह सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे लोगों का इस पर चलना मुश्किल हो गया है। यदि इसकी मरम्मत करा दी जाए, तो सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क को फोरलेन बनाने के लिए राज्य सरकार से एनओसी जरूरी है, लेकिन जबतक एनओसी नहीं मिलता तब तक केंद्र सरकार सड़क पर उभरे गड्ढों की मरम्मत करा समस्या का समाधान कर सकती है। मामले को न्यायालय में ले जाने से यह और अधिक दिनों तक लटक सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें