पंचायत उपचुनाव में जमकर बरसे वोट
रोहतास। जिले के दिनारा, संझौली, सासाराम व नौहट्टा में गुरुवार को पंचायत उप चुनाव कराया गय
रोहतास। जिले के दिनारा, संझौली, सासाराम व नौहट्टा में गुरुवार को पंचायत उप चुनाव कराया गया। जहां मतदाताओं की उपस्थिति अधिक रही।
संझौली प्रखंड के मझौली पंचायत के मुखिया के चुनाव में 63 फीसद मतदान हुआ। मतदान में पुरुष व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 12 बजे तक मतदाता काफी उत्साहित नजर आए। लेकिन इसके बाद मतदान केंद सुना पड़ने लगा। मतदान केंद्र 30 उसरा में 4 बजे तक कुल 514 मतदाताओं में 278 ने ही मतदान किया था। मात्र 54 फीसद मतदान यहां हुई थी। जबकि मोतिहारी बूथ संख्या 31 पर कुल 539 मतदाताओं में 2.30 बजे तक 341 350 मत का प्रयोग कर चुके थे। 64 फीसद मतदान यहां हुई। कई बूथों पर 70 फीसद मतदान की भी खबर है। 2 बजे के बाद लगभग सभी बूथ सुना पड़ गया था। मतदान कर्मी के अलावे मतदाता नहीं थे। निर्वाची पदाधिकारी गायत्री देवी ने बताया कि 63 फीसद मतदान हुई है।
वहीं दिनारा प्रखंड के भानपुर पंचायत में मुखिया पद के लिए शांतिपूर्ण से चुनाव संपन्न हो गया। आरओ रंजीत कुमार ¨सह ने बताया कि कुल लगभग 72 फीसद मतदान हुआ है। कृषि कार्य होने के बावजूद भी किसानों ने चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग
लिया। किसी भी बूथ पर गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है। मतदान के साथ ही 9 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया है। मतगणना 30 जुलाई को कराई जाएगी ।
जबकि नौहट्टा के जयंतीपुर पंचायत वार्ड संख्या दो के सदस्य उपचुनाव में 65 फीसद मतदान हुआ। पर्यवेक्षक सुगली सेठ ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।