पत्नी दूसरे से करती थी बात, पति ने उठाया खौफनाक कदम
बिहार के रोहतास जिले में पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मारने की कोशिश और उसके बाद खुद आत्मत्या कर लिया।
रोहतास [जेएनएन]। बिहार के रोहतास जिले में नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर गांव में गुरुवार को एक पति ने अपनी पत्नी के दूसरे के साथ अवैध संबंध की शंका में कमरे में बंद कर धारदार हथियार से वार कर लहुलुहान कर दिया।
हत्या करने की कोशिश में विफल पति ने फिर जहर खा खुद को आत्महत्या कर ली। पत्नी फिलहाल इटिम्हा स्थित जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रही है। मृतक का नाम पिंटू चौधरी 24 वर्ष बताया जाता है, जबकि जख्मी पत्नी जीना देवी बताई जाती है।
परिजन के अनुसार अमियावर निवासी स्व. पालन चौधरी के पुत्र पिंटू चौधरी की शादी कुछ वर्ष पूर्व जीना देवी से हुई थी। पिंटू को तीन पुत्रियां और दो पुत्र भी हैं। हाल के कुछ महीनों में पिंटू को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका होने लगी। जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़े भी होते थे।
रिश्तेदारों और गांव के सरपंच की मौजूदगी में उनके बीच के खटास को मिटाने के लिए कई बार पंचायती भी हुई, फिर भी दोनों के बीच रंजिश बनी रही। पिंटू की मां बसंती कुंवर की माने तो उसे अपनी पत्नी का दूसरे के साथ बातचीत करना पसंद नहीं था। इसी को ले आज दोनों के बीच तकरार शुरू हुई।
इस दौरान पिंटू ने बच्चों को बाहर भेज घर के अन्दर रखे गड़ासे से पत्नी पर हमला कर दिया। जिसमें जीना लहूलुहान हो गई। इसके बाद वह खुद भी सल्फास खा लिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: इस भाजपा नेता को मारने के लिए दी गई 30 लाख की सुपारी
जीना को इलाज के लिए परिजन समीप के ईटिम्हां स्थित एक निजी क्लीनीकमें भर्ती कराए हैं। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सभी बिंदुओं पर बारिकी से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ...हैलो, आपके लकी मोबाइल नंबर पर साढ़े चार लाख डॉलर का ईनाम है