महिला से छेड़खानी की प्राथमिकी
डेहरी-आनसोन: रोहतास। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक महिला ने एससी-एसटी थाना में बुधवार
By Edited By: Published: Wed, 04 May 2016 07:59 PM (IST)Updated: Wed, 04 May 2016 07:59 PM (IST)
डेहरी-आनसोन: रोहतास। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक महिला ने एससी-एसटी थाना में बुधवार को छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में पीड़ित महिला ने बताया है कि वह एक सार्वजनिक चापाकल पर हाथ धो रही थी। इसी क्रम में गांव के ही अर¨वद गुप्ता, सरोज गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि वहां पहुंच उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर मारपीट भी की। इस संबंध में पुलिस कुल आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें