भावना की बदौलत हमने बापू के सपने को किया साकार: डीएम
सदियों पुरानी सामाजिक कुरीतियों की गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर आज दावथ प्रखंड के लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं।
रोहतास। सदियों पुरानी सामाजिक कुरीतियों की गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर आज दावथ प्रखंड के लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। इस लड़ाई में प्रखंड के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। इसी का परिणाम है कि आज हम स्वच्छता उत्सव सह सम्मान समारोह मनाने के लिए एक जगह एकत्रित हुए हैं। आपकी कर्मठता व परस्पर सहयोग की भावना की बदौलत हमने बापू के सपने को साकार किया है। मुझे गर्व है इस बात का इस ऐतिहासिक दिन का साक्षी बनने का मौका मिला। बुधवार को दावथ खेल मैदान में प्रखंड को ओडीएफ की घोषणा के मौके पर आयोजित स्वच्छता उत्सव सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने यह बातें कही।
कहा कि प्रखंड की जनता, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सरकारी व गैर सरकारी कर्मियों का मै आभार प्रकट करता हूं और धन्यवाद देता हूं। साथ ही मेरी शुभकामनाएं आपकी सफलता के साथ है।
कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम के अलावा जिप अध्यक्ष नथुनी पासवान ने संयुक्त रूप से किया। मध्य
विद्यालय दावथ की छात्रा अंशु कुमारी, कलावती, श्वेता कोमल व सोनम कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जबकि लालसा, अंजली, पूजा, अंशु व आदिती कुमारी ने अभियान गीत गाया। समारोह में आए अतिथियों को बुके व माला से स्वागत किया गया। प्रमुख लक्षि्मना देवी व उप प्रमुख मो. सलीम ने स्वागत भाषण किया। उत्कृष्ट
कार्य करने वाले सत्याग्रहियों का अनुभव बीपीआरओ कुंजनारायण ¨सह ने लोगों के बीच शेयर किया। प्रखंड के ओडीएफ आइकॉन कुंजनारायण ¨सह का स्वागत डीएम ने किया। संकल्पित सत्याग्रही अर्जुन प्रसाद, देवंती देवी सहित 43 को डीएम ने प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित किया। प्रमुख के साथ सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों ने खुले में शौच नहीं करने व दूसरे को भी नहीं करने देने का संकल्प लिया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सुजय कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, एलआरडीसी शशि शेखर, बीडीओ रितेश कुमार ने संबोधित किया। वहीं प्रतिनिधियों में जिला पार्षद ¨रकी कुमारी, उप प्रमुख सलीम, राजपुर प्रमुख अनिता यादव, बिक्रमगंज राकेश कुमार लाली ने भी समारोह को
संबोधित किया। मौके पर सीडीपीओ रूबी सिन्हा, बीडब्ल्यूओ प्रमोद कुमार, बीएचएम अशोक कुमार, बीईओ गुलाम मुर्तजा, अर¨वद शर्मा, सभी नोडल अधिकारी, शनि कुमार, सचिन कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष र¨वद्र कुमार, सीओ केके द्विवेदी, सचिन कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में ओडीएफ सफलता की जानकारी व प्रशिक्षण के लिए 40 प्रखंडों के बीडीओ भी सम्मिलित हुए।