बड़हरी में भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च
रोहतास। बड़हरी बाजार में शुक्रवार की देर शाम मुखिया पति सह मुखिया प्रत्याशी पर हुए जानल
रोहतास। बड़हरी बाजार में शुक्रवार की देर शाम मुखिया पति सह मुखिया प्रत्याशी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में रविवार को भाजपा के वरीय नेता अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में व्यवसायियों ने बाजार में आक्रोश मार्च निकाला।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार मंगल राज का ढिढोरा पीट रहे हैं तो क्या यही मंगल राज है। एक मुखिया प्रत्याशी को जीतते देख उसको जान से मारने के लिए गोली चलाई जा रही है। कहा कि जब से राजद के साथ सरकार बनी है, तब से बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। जनता में भय का माहौल एक बार फिर कायम हो गया है। घटना के विरोध में दो दिनों से बाजार बंद है। व्यवसायियों का कहना है कि जब तक प्रशासन सुरक्षा मुहैया नहीं कराता तब तक बाजार बंद रहेगा। मौके पर भाजपा नेता सच्च्चदानंद गांधी, रामजी राणा, संतोष गुप्ता, कृष्णा तांती, बिहारी गुप्ता, रामजी तिवारी, अनिल ¨सह, मुन्ना मिश्रा, राजेंद्र तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।