दैनिक जीवन में मनोविज्ञान का विशेष महत्व : डॉ. सुधीर
रोहतास। रोहतास महिला कॉलेज में सोमवार को दैनिक जीवन में मनोविज्ञान के महत्व विषय पर सेमिनार आयोजित
रोहतास। रोहतास महिला कॉलेज में सोमवार को दैनिक जीवन में मनोविज्ञान के महत्व विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों के जीवन में मनोविज्ञान का विशेष महत्व है।
पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके जबी, धर्मेंद्र ¨सह समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि मनोविज्ञान चंचल विज्ञान है। इसमें जीवन संवारने, संपूर्ण गीता, ग्रंथ, वेद के सार तत्व के अलावा मन की शांति व संतोष का भाव होता है। छात्राओं व शिक्षकों से 21 जनवरी को बनने वाली मद्य निषेध मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने को कहा गया। संचालन विमल ¨सह ने किया। सेमिनार में साक्षी सोनी, नैन्सी, अनिषा, मनीषा, प्रीति, सुमैरा, आफरीन, जिज्ञासा, प्रियंका के अलावा डॉ. अमन मूर्मू, डॉ. गिरिजा उरांव, डॉ. ताप्ति मुखर्जी, डॉ. सावित्री ¨सह, सहला बानो, डॉ. कामेश्वर ¨सह, सत्यजीत सारंग, विजेता ¨सह, निधि श्रीवास्तव, शालिनी, पूनम, पूजा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।