दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों से मिले मंत्री
रोहतास। सड़क दुर्घटना में मरे लोगों के परिजनों से शनिवार के संध्या केंद्रीय राज्य मंत्री व
रोहतास। सड़क दुर्घटना में मरे लोगों के परिजनों से शनिवार के संध्या केंद्रीय राज्य मंत्री व स्थानीय सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाकात कर उन्हें ढांढस दिलाया। सिकठी के लेफ्टिनेंट शिवम की चाची राजमुनी देवी की मौत की खबर पर उनके घर जाकर परिजनों से भेट की व उन्हें ढाढस बंधाया। वहीं संझौली के बबन ¨सह के घर भी जाकर मातमपुर्सी की। बबन के बेटे की मौत भी सड़क दुर्घटना में दो दिनों पहले हो गई थी। मंत्री के साथ सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र ठाकुर, रालोसपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य बसंत चौधरी, अजित ¨सह, रामाशीष ठाकुर, प्रमोद कुमार चौरसिया, स्थानीय प्रतिनिधि चंद्रकांत ¨सह, बिक्रमगंज प्रतिनिधि उमेश ¨सह, सुनील ¨सह, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीभगवान ¨सह सहित अन्य शामिल थे। जबकि नोखा में डाकघर के समीप शनिवार को यूरोकिड्स एवं डीएवी स्कूल का उदघाटन भी मंत्री उपेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। उन्होंने प्रखंड में आधुनिक ढंग से आयोजित विद्यालय संसाधन पर संतोष व्यक्त किया।
मुख्य पार्षद शोभा देवी, यूरोकिड्स के डायरेक्टर विश्वास रंजन तथा डीएवी के डायरेक्टर विशाल कुमार, शांतनो मजुमदार, सौरभ ¨सह व केंद्रीय मंत्री को शाल दे सम्मानित किया गया। संचालन व अध्यक्षता पूर्व नप अध्यक्ष बृजबिहारी प्रसाद ने की। मौके पर शिक्षक इम्तेयाज अली, सतेंद्र तिवारी, कन्हैया भेलारी, उप मुख्य पार्षद जमाल अंसारी, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र ¨सह, बलाजीत ¨सह, वार्ड पार्षद गुलाम गौस हाश्मिी, राजेंद्र तिवारी, केशनाथ ¨सह, सुरेंद्र शर्मा, नरेंद्र ¨सह चौहान, विनोद तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे