मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
रोहतास। स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से परिवर्तन विक
रोहतास। स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से परिवर्तन विकास संस्था द्वारा आगामी पंचायत चुनाव में महिला प्रोत्साहन सह मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पटना से आई शाहिना परवीन ने महिलाओं के बराबरी, अधिकारों के उपयोग से सेवाओं को बेहतर करने, स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने, भूख व कुपोषण के खिलाफ लड़ाई, मानव व भौतिक विकास की एक झलक, सशक्त महिला नेतृत्व व मजबूत पंचायती राज पर विशेष चर्चा की। संस्था की सचिव सविता डे ने पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी पर बल दिया। प्रखंड क्षेत्र की चुनी हुई महिला पंचायत प्रतिनिधि के अलावा कई अन्य महिलाएं भी शामिल थीं। मौके पर प्रखंड समन्वयक विनोद कुमार, मिथिलेश कुमार, विरेन्द्र कुमार सहित कई उपस्थित थे।