शाहाबाद प्रक्षेत्र में हरित पर्यावरण अभियान
रोहतास। शाहाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा हरित पर्यावरण अभियान चलाया जाएगा। डीआईजी मो. रहमान ने इसकी
रोहतास। शाहाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा हरित पर्यावरण अभियान चलाया जाएगा। डीआईजी मो. रहमान ने इसकी शुरूआत शनिवार को यहां सिंचाई कालोनी में वृक्षारोपण कर किया। लगभग एक दर्जन पौधारोपण किया। कहा कि पुलिस का कर्तव्य सिर्फ अपराध को रोकना ही नहीं बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी है। डीआईजी ने कहा कि प्रक्षेत्र के सभी थाना परिसरों में कम से दो पौधे लगाने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र के सामान है। धरती पर बिना हरियाली के जीवन संभव नही है। पेड़ पौधे को गैर कानूनी ढंग से नष्ट करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दैनिक जागरण को पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने व इस संदर्भ में ज्यादा से ज्यादा खबरें प्रकाशित करने के लिए सार्थक कदम बताया।