जोर पकड़ने लगा राशि वितरण कार्य
रोहतास। जिले में सामाजिक उत्सव कार्यक्रम अब जोर पकड़ने लगा है। खाते में रुपए पहुंचते ही स्कूलों में
रोहतास। जिले में सामाजिक उत्सव कार्यक्रम अब जोर पकड़ने लगा है। खाते में रुपए पहुंचते ही स्कूलों में शिविर आयोजित कर छात्रों के बीच पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति योजना की राशि बांटी जाने लगी है। बुधवार को सदर प्रखंड के सिकरियां व धनकढ़ा पंचायत के अलावे शहरी क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में योजनाओं की राशि बांटी गई। हजारीमल रूंगटा मध्य विद्यालय में 495 छात्रों को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि दी गई। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विजय कुमार महतो, प्रधानाध्यापक प्रशांत पांडेय, शिवपूजन सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, सचिव सीमा गुप्ता समेत कई शामिल थे। राजकीय कन्या मध्य विद्यालय गांधी पथ में प्रधानाध्यापक अंबरीश कुमार तिवारी ने राशि बांटी। इन दोनों विद्यालयों में बीईओ भीम सिंह की उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि वितरित किया। जिसमें दोनों विद्यालय के प्राचार्य समेत कई शिक्षक शामिल थे। वहीं रमा जैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्या रीता कुमारी ने साइकिल, पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि छात्रों को दी गई। मौके पर वार्ड पार्षद दशरथ प्रसाद व अंजू मौर्य, शरतचंद्र संतोष, अशोक कुमार, मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, अब्दुल हसीब खां समेत विद्यालय परिवार समेत कई शामिल थे। बीईओ ने बताया कि बुधवार को सासाराम से जुड़े 41 विद्यालयों में राशि बांटी गई।