असलहे के साथ बैंक लुटेरा गिरफ्तार
जागरण टीम, सासाराम /कोचस (रोहतास) : लूट की घटना के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कोचस स्टेट बैंक शाखा
जागरण टीम, सासाराम /कोचस (रोहतास) : लूट की घटना के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कोचस स्टेट बैंक शाखा के पास से पुलिस ने शनिवार की रात कट्टा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी विराट यादव कोठा जुडावगंज (कटिहार) का निवासी बताया जाता है। उसके पास से एक कट्टा, 315 बोर के तीन कारतूस, तीन सिम, एक मोटरसाइकिल व दस हजार नकद बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी कोठा गैंग का सदस्य है।
मुफस्सिल इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि बैंकों के समीप लूट व छिनैती की बढ़ी घटनाओं को देखते हुए एसपी के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विराट यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के समक्ष पूछताछ में इसने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह व अन्य शामिल थे।