कार्यपालक सहायक सेवा संघ की कमेटी गठित
जागरण संवाददाता, सासाराम : बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ की जिला इकाई की रविवार को हुयी बैठक में 18
जागरण संवाददाता, सासाराम : बिहार राज्य कार्यपालक सेवा संघ की जिला इकाई की रविवार को हुयी बैठक में 18 सदस्यीय जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया। अनुसचिविय कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव सईद आलम व जिला सचिव ललन सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। अध्यक्षता कार्यपालक सहायक शिवपूजन साह ने किया। नयी कमेटी में अध्यक्ष शिवपूजन साह, जिला सचिव रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष मदन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मुहम्मद दाऊद खां, दुर्गेश कुमार व वशिष्ठ मुनि सिंह, मोनू कुमार, कविता कुमारी, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, प्रेम प्रकाश, रितेश कुमार, मुकेश कुमार पांडेय, विनय कुमार दुबे, संगठन सचिव सुशील कुमार व कार्यालय सचिव मनोज कुमार को बनाया गया है। इसके अलावे संघर्ष कोष परिषद का अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, कुमारी कंचन गुप्ता व मनीष कुमार को बनाया गया।