महिला दिवस पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी
जागरण संवाददाता, सासाराम आगामी आठ मार्च को महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी
जागरण संवाददाता, सासाराम
आगामी आठ मार्च को महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को ले बुधवार को समाहरणालय में डीडीसी हाशिम खां की अध्यक्षता में बैठक हुयी। बैठक की जानकारी देते हुए डीपीआरओ सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि महिला दिवस पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो समाहरणालय से निकल न्यू स्टेडियम पहुंच संपन्न होगी। रैली में महिला विकास निगम से संबंधित महिला कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल, कालेज की छात्राएं शामिल होंगी। आगामी 11 मार्च को स्थानीय रमा रानी जैन बालिका उच्च विद्यालय में महिला दिवस पर पेंटिंग, वाद-विवाद व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय महिला सशक्तीकरण होगा। बैठक में डीईओ अशोक कुमार सिंह, डीपीओ स्थापना राजदेव राम, महिला हेल्प लाइन की प्रभारी व अन्य उपस्थित थे।