रामेश्वरगंज गोलीबारी में 13 गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, सासाराम : शहर के रामेश्वरगंज चलनिया में दो पक्षों के बीच शनिवार की शाम हुए विवाद मा
जागरण संवाददाता, सासाराम : शहर के रामेश्वरगंज चलनिया में दो पक्षों के बीच शनिवार की शाम हुए विवाद मामले में 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटना जोन के आईजी एके अम्बेडकर के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान रामेश्वरगंज चलनिया मुहल्ले से एक दोनाली बंदूक, 20 जिंदा कारतूस, एक खोखा व एक तलवार बरामद किया गया है। आईजी ने बताया कि धनु खट्टीक के घर से बंदूक बरामद हुआ है। गोलीबारी के मामले में दिलीप सोनकर, सहदेव खट्टीक, मिठाई लाल सोनकर, विनोद सोनकर, रामजी सोनकर, सुनील सोनकर, मनोज खट्टीक, प्रमोद खट्टीक, सदाफल खट्टीक, सोहन खट्टीक, छोटन खट्टीक व दो अन्य शामिल है। गोलीबारी के मामले में कई अन्य लोगों को चिन्हित किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। आईजी ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। छापेमारी के दौरान आईजी के साथ शाहाबाद रेंज के डीआईजी उमाशंकर सुधांशु, एसपी चंदन कुशवाहा समेत कई वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।