सदर अस्पताल में रहा अफरातफरी का माहौल
जागरण संवाददाता, सासाराम चलनिया मुहल्ले में शनिवार शाम दो पक्षों में हुयी गोलीबारी में घायल लोगों
जागरण संवाददाता, सासाराम
चलनिया मुहल्ले में शनिवार शाम दो पक्षों में हुयी गोलीबारी में घायल लोगों के सदर अस्पताल पहुंचने पर करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक दर्जन घायल लोगों में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में दो सौ से अधिक लोग जमा हो गए व यहां भी माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सदर अस्पताल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के इंतजामात ना होने की एक बार फिर पोल खुली। परिजनों के आक्रोश के बीच उपलब्ध तीन चिकित्सक घायलों के इलाज में जुटे रहे। वार्डो में अंधेरा छाए रहने पर लोग और आक्रोशित हो गए। दवा से लेकर अन्य जांच में भी अस्पताल प्रशासन लाचार दिखा। डयूटी पर तैनात डा. बुलुम पुष्कर, डा. विनय तिवारी, डा. एसपी सिंह ने घायलों का इलाज किया। एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा कि अस्पताल में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।