ग्राम कमेटी ने दो चोरों को पकड़ किया पुलिस हवाले
संवाद सूत्र, अकोढीगोला (रोहतास) : पकड़िया गाव में स्थानीय पुलिस द्वारा गठित ग्राम कमेटी ने दो ट्रैक्ट
संवाद सूत्र, अकोढीगोला (रोहतास) : पकड़िया गाव में स्थानीय पुलिस द्वारा गठित ग्राम कमेटी ने दो ट्रैक्टर चोरो को शुक्रवार की रात पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि तीन चोर भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोरों की ग्रामीणों ने पिटाई भी की। गिरफ्तार चोर के बयान पर पुलिस भैसहीं, इन्द्रहियां समेत कई गांव में छापेमारी कर रही है।
थानाध्यक्ष संजय झा ने बताया कि गिरफ्तार चोर अपने साथियों के साथ डब्बे में डीजल लेकर पकड़िया गांव में एक किसान का ट्रैक्टर चोरी का प्रयास कर रहा थे। तभी पुलिस द्वारा गठित ग्राम समिति के सदस्यों ने शोर मचाना शुरू किया। दौड़कर दो चोरों को पकड़ लिया। जबकि तीन चोर भागने में सफल रके। गिरफ्तार चोर मोतीलाल सिंह भैसही व उमाशकर राम मौडिहा (अगरेर) ने बताया की फरार उदय सिंह, सरोज सिंह (इन्द्रहिया) और संजय सिंह (लिलारी) द्वारा उन्हें 5 हजार रुपये का लालच देकर साथ लाए थे। कई जगह से ट्रैक्टर की चोरी की बात भी बताई गई है। जिसके बाद दरिहट, अगरेर, सासाराम मुफस्सिल थाना की पुलिस ने इनसे अलग-अलग पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार चोरों को जेल भेज दिया गया। अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।