इंटर की छात्रा की पिटाई कर बाल काटे
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : स्थानीय अम्बेडकर नगर में पड़ोसी महिला व उसके परिजनों ने एक इंटर
संवाद सहयोगी, डेहरी-आनसोन (रोहतास) : स्थानीय अम्बेडकर नगर में पड़ोसी महिला व उसके परिजनों ने एक इंटर की छात्रा की डंडे से पिटाई कर उसके बाल काट दिए। तीन दिनों तक उसे पुलिस के यहां जाने से भी रोके रखा। शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा के अनुसार कालेज में पढ़ने वाली इंटर की छात्रा 24 नवंबर को ट्यूशन पढ़ घर लौट रही थी। तभी देवन्ती देवी, पुत्र विकी कुमार व अन्य परिजन उसे पकड़कर घर में ले गए। टीवी का साउंड तेज कर लाठी डंडे से पीट लहूलुहान कर दिया। बाद में उसके बाल भी काट दिए। घटना को अंजाम देने के बाद उसे धमकी देकर पुलिस के पास जाने से रोका गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना का कारण बकरी को ले पूर्व से चला आ रहा विवाद है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आज छापेमारी की। लेकिन अभियुक्त घर में ताला लगा फरार है। कहा कि गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पीड़िता के अनुसार वह मामले को महिला आयोग के पास भी ले जाएगी।