आग लगने से विवाहिता की मौत
संवाद सूत्र, परसथुआं (रोहतास) : स्थानीय बाजार के उमापुर मुहल्ला में शनिवार को आग लगने से एक विवाहिता
संवाद सूत्र, परसथुआं (रोहतास) : स्थानीय बाजार के उमापुर मुहल्ला में शनिवार को आग लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक पूजा देवी 22 वर्ष परसथुआं निवासी संतोष कुमार की पत्नी थी।
मिट्टी तेल के दिये से समान ढूढंने के क्रम में दीया शरीर पर गिर गया। जिससे साड़ी में आग पकड़ ली। घर में किसी सदस्य को नहीं होने के कारण वह मौके पर ही दम तोड़ दी। आसपास के लोगों के प्रयास से घर में लगी आग पर काबू पाया गया। ओपी प्रभारी रविरंजन सिंह ने बताया कि वह कैमूर जिला के सोनहन थाना के बगइचा गांव निवासी विजय शंकर सिंह की पुत्री थी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। मायके वालों के अनुसार पूजा की शादी वर्ष 2010 में परसथुआं निवासी संतोष कुमार सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से वह अपने ससुराल में खुश थी।