जेल में कैदियों की स्वास्थ्य जांच
जागरण संवाददाता, सासाराम : जेल में कैदियों की बीमारी की बढ़ी घटना के बाद विभाग की नींद खुल गई है। शन
जागरण संवाददाता, सासाराम : जेल में कैदियों की बीमारी की बढ़ी घटना के बाद विभाग की नींद खुल गई है। शनिवार को मंडल कारागार में स्वास्थ्य शिविर लगा कैदियों की जांच की गई। चार सौ से अधिक कैदियों का चेकअप कर दवाएं उपलब्ध कराई गई।
जेल प्रशासन व जेम्स संस्था के संयुक्त तत्वाधान में कैंप लगाया गया। महिला कैदी शांति कुंअर, रेशमा कुंअर, धनवंती देवी, रिंकी देवी के अलावे कई को चिकित्सकों ने परामर्श दिया। वहीं पुरुष कैदी पवन उपाध्याय, सुदामा उरांव, रमेश तिवारी, रामजी सिंह समेत कई अन्य बंदियों की जांच की। कैंप में चिकित्सक डा. शुबा, डा. विजी विल्सन, डा. डेनिला के अलावे कारा अधीक्षक विजय अरोड़ा, जेलर महेश्वर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। ज्ञातव्य हो कि हाल के दिनों में कैदियों की बीमार होने की शिकायत बढ़ते जा रही है। कुछ कैदी इलाज के दौरान काल के गाल में भी समां चुके हैं।