Move to Jagran APP

सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक

जेएनएन, डेहरी-आनसोन /राजपुर /नोखा (रोहतास) : विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा शुक्रवार को प

By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 01:05 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 01:05 AM (IST)

जेएनएन, डेहरी-आनसोन /राजपुर /नोखा (रोहतास) : विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि व लौह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल की जयंती मनाई गई। डेहरी में कांग्रेस, राजद व जदयू गठबंधन द्वारा गांधी स्मारक में वरीय कांग्रेस नेता रोहन लाल मेहता की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी की पूण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने दोनों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है। इसे हमें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। विधायक श्याम बिहारी राम, जदूय नेता खुर्शीद अनवर उर्फ छोटन खान, सुरेंद्र चौधरी, अनिल कुमार, विनोद यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। वहीं नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह की अध्यक्षता में ताज मार्केट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। गरीब बच्चों के बीच पाठय सामग्री वितरित की गई। मौके पर सगीउर रहमान, श्रीकांत तिवारी, सहनवाज आलम, अब्दुल रसीद, मनीष कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। जबकि निगरानी विकास मंच के रवि शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सुनीता पासवान, विमल कुमार सिंह, उमा शंकर पासवान, गिरजाधारी पासवान, आजाद हुसैन आदि अपने विचार रखे।

loksabha election banner

राजपुर में जिला परिषद आयुर्वेद अस्पताल परिसर में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रेमा देवी की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने इनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर डा. बीएन ओझा, डा. लक्ष्मण सिंह, डा. अहमद अली, मदन मोहन तिवारी, सरोज तिवारी, सतीश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

वहीं नोखा में सरदार बल्लभ भाई पटेल सामाजिक शैक्षणिक शोध संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मखन चौधरी ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के विचारों को लोगों को आत्मसात करने पर बल दिया। वहीं अध्यक्षीय भाषण में सेवानिवृत्त शिक्षक बैजनाथ सिंह ने सरदार पटेल को अखंड भारत का प्रणेता बताया। पूर्व नगर अध्यक्ष बृज बिहारी प्रसाद, प्रीतम कुमार पटेल, सुधीर कुमार, राजाराम पटेल, महेश चौधरी, डा. मानिक चंद प्रसाद, सुरेंद्र चंद्रवंशी, अभिषेक कुमार, जदूय प्रखंड अध्यक्ष दावथ आरके प्रसाद, ताराचंद पटेल, शमीम मंसूरी, विश्वेश्वर दयाल सिंह, अशोक चौधरी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। दूसरी ओर समिति प्रांगण में पटेल जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें रामअवध पटेल, श्याम लाल सिंह, लाल बिहारी दूबे सहित काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.